“के स्क्वायर” होटल एंड रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने जाहिर की खुशी

कोटद्वार। शहर के देवीरोड स्थित शुक्रवार को ” के स्क्वायर ” पैलेस होटल एंड रेस्टारेंट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। जिसमे मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने कहा कि यह होटल एंड रेस्टारेंट क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाओं का बड़ा स्थल साबित होगा।


उन्होने होटल निदेशकों को रेस्टारेंट में खाने की क्वालिटी में समझौता नही करने की बात कही। उन्होंने आगे बताया अब शहर के बीचों बीच होटल एंड रेस्टाेरेंट खुल जाने से लोगों को दूर नहीं जाना पडेगा। होटल में पूर्ण सुविधाओं के साथ लजीज खाना मिल पाएगा।

इस दौरान गो सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेंदर अंथवाल, पुर्व विधायक शेलेंद्र रावत , पार्षद सुभाष पांडे, पूर्व सभासद विनय भाटिया, व्यवसाई अजय भाटिया, योगेश अग्रवाल ने भी होटल की व्यवस्थाएं देखकर खुशी जाहिर की। होटल मालिक गौरव भाटिया ने बताया कि होटल व रेस्टारेंट में लक्जरी रूम, बेन्क्विट हॉल,कांफ्रेस हॉल के साथ-साथ सगाई समारोह, शादी समारोह, बर्थ डे पार्टी,किटी पार्टी,एनवर्सरी पार्टी के लिए पूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी। इसी दौरान मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने गौरव भाटिया की पुत्री मान्या भाटिया को समानित कर उसके उज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौक़े पर वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक अग्रवाल, पूर्व छात्रसंघ अमित नेगी, पूर्व प्रधान सुनीता कोटनाला, गो सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाई, पूर्व प्रधान शशिकांत, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार हिमाशु बडोनी, इंदर भाटिया, बंटी भाटिया, युवा पत्रकार नितिन अग्रवाल , नरेंद्र चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!