पुलिस का बैरियर तोड़कर भागे नशा तस्कर, पुलिस ने 4 लोगों को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा नशे पर प्रभावी नियंत्रण, नशा तस्करों की सप्लाई चेन ध्वस्त करने तथा मादक पदार्थों की बिक्री, आपूर्ति एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में 12 अक्टूबर की रात्रि को थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या- UK 13-3322 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार पुलिस चेक पोस्ट का बैरियर तोड़कर कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गये पुलिस द्वारा पीछा कर वाहन की तलाशी ली गयी जिसमें वाहन से कुल 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ, रात्रि में पुलिस ने फरार नशा तस्करों को ढूढ़ने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नही मिली। पुलिस द्वारा इस संबंध में थाना धुमाकोट पर मु0अ0सं0- 12/2026, धारा- 8/20/29/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु थानाध्यक्ष धुमाकोट सुनील पंवार व सी.आई.यू प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसके फलस्वरुप अथक प्रयासों के बाद उक्त अभियोग में संलिप्त 04 अभियुक्तों, पवन कुमार, रंजीत सिंह, संजू एवं शरद सिंह को मुरादाबाद, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस गांजा तस्करी के स्रोत, सप्लाई चेन से सम्बन्धित अभियुक्तों का पता लगाकर कडी कार्रवाई करने हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!