देवप्रयाग। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग पूजा के लिए जा रहे लोगो कि कार ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास पाली पुलिया के सामने अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।
देवप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत आर्या के अनुसार, टैक्सी में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में सत्येश्वरी देवी (72) पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, कर्णप्रयाग, चमोली और वाहन चालक की मौत हो गई।
चालक के नाम और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। उपजिलाधिकारी पंकज भट ने बताया कि
हादसे में उत्तम सिंह (33) पुत्र मोहन सिंह, निवासी लाडोली, रुद्रप्रयाग, टीशा रावत (18) पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत और सुनीता देवी (45) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी बीना, रुद्रप्रयाग घायल हो गए। प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया।













Leave a Reply