अनुकीर्ति गुसाईं ने किया जिओ टॉवर का भूमी पूजन
लैंसडोन। रिखणीखाल ब्लॉक के रथुवाढाब क्षेत्र में जिओ टावर का आज अनुकीर्ति गुसाईं के द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस क्षेत्र के लोगों की काफी लंबे समय से मांग चली आ रही थी जिसको लेकर महिला उत्थान सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं द्वारा अपने प्रयासों से पूरा किया गया। वन विश्राम गृह परिसर में क्षेत्र की जनता को संबोधित करते अनुकृति गुसाईं ने कहा कि में पहाड़ की बेटी हूं और ये जो कार्य उसे कोई भी राजनीति से ना जोड़ो क्योंकि ये कार्य छेत्र की जनता के लिये है। और में इस कार्य को राजनीति से लेकर नही चल रही हूँ। उन्होंने आगे बताया की जो प्यार प्रेम यहां की जनता के द्वारा मुझे दिया जा रहा है। वह मेरी ताकत है इस क्षेत्र के विकास कार्य के लिए मेरी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यहां के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। इस मोके पर प्रमुख मनोहर देवरानी,विन्यपाल नेगी, रमेश रावत,देवेंद्र भारती, सुरेंद्र सिंह गुसाई, धर्मवीर सिंह गुसाईं,नीलम रावत,किशोर देवरानी दीपक सिंह बिष्ट,गोविंद सिंह नेगी,प्रेम सिंह नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।