बुरे फंसे बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान बीच में आ गयी मूवी पठान, हिन्दू युवा वाहिनी ने की प्रतिबंन्ध की मांग

 बुरे फंसे बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान बीच में आ गयी मूवी पठान, हिन्दू युवा वाहिनी ने की प्रतिबंन्ध की मांग

कोटद्वार। आज हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की आगामी मूवी पठान को प्रतिबंध करने की मांग की है।
तहसील में पहुंचकर आज हिन्दू युवा वाहिनी ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपकर कहा है कि कुछ विदेशी तत्वों के इशारे पर हिन्दू धर्म एवं हिन्दू संस्कृति को नष्ट करने व हिन्दु युवाओं को पथ भ्रष्ट करने के लिये काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री के द्वारा एक षडयंत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में शाहरूख खान द्वारा एक पठान नाम की फिल्म बनाई गयी जिसमें प्रथम दृष्ट्वा बहुत अश्लीलता परोसी गयी है तथा हमारे भगवा रंग को अश्लील रूप में प्रदर्शित किया गया है।

इस प्रकार की फिल्मे देखकर भारत का युवा वर्ग पथभ्रमित हो रहा है तथा समाज में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं जो कि हमारी हिन्दू संस्कृति एवं धर्म पर विदेशी इशारों पर खुलेआम प्रहार किया जा रहा है जिससे आम हिन्दू जन मानस बहुत आहत हो रहा है। जिसको हिन्दू हित एवं राष्ट्र हित में इस फिल्म पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाये। अन्यथा हिन्दु युवा वाहिनी पूरे देश में इस फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने देगी। इस मौके पर राजेश जदली प्रदेश संगठन महामंत्री, हार्दिक सिंह जिला अध्यक्ष ,दीपक बजरंग प्रदेश उपाध्यक्ष ,प्रशान्त बिष्ट, नगर अध्यक्ष , गौरव कोटनाला, सौरभ रावद्र नगर मंत्री, अजय नेगी नगर उपाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!