कोटद्वार। वीरबाला तीलू रौतेली की 365वीं जयंती के अवसर पर कोटद्वार में वीरबाला तीलू रौतेली पर डाक विभाग के कर्मचारीयो और जनप्रतिनिधियों तिलु रोतेली को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर भारतीय डाक विभाग की ओर से वीरबाला तीलू रौतेली के सम्मान में डाक टिकट विशेष आवरण का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर कोटद्वार के मेयर शैलेन्द्र रावत ने कहा कि भारत सरकार की ओर से वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाना उत्तराखंड की वीरांगना के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली का साहस और वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मेयर शैलेन्द्र रावत ने कहा कि डाक टिकट के माध्यम से देशभर में वीरबाला तीलू रौतेली की वीरगाथा और उनके योगदान को पहचान मिलेगी और युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।















Leave a Reply