भारतीय जनता पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

 भारतीय जनता पार्टी  ने मनाया  स्थापना दिवस

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने आज सांगठनिक जनपद कोटद्वार में बड़े ही धूमधाम अपना स्थापना दिवस मनाया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री गुरमीत सिंह चंडोक, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गा कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री गुरमीत सिंह चंडोक ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे पिछड़े,शोषित, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण के लिए कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा सामाजिक न्याय क्षेत्र में लिए गए निर्णय, परिवार में पति पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन,अनुसूचित जाति जनजाति एवं निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु शत-प्रतिशत पात्र को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने, वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 20 वर्ष से अधिक आयु के पुत्र पोत्र होने तथा बीपीएल परिवार एवं समस्त स्रोतों सहित परिवार की वार्षिक आय 48000 वाले वृद्ध जनों को पेंशन स्वीकृत करने, समूह क ख ग एवं घ दिव्यांगता की श्रेणी में 4% पद हेतु आरक्षण,दिव्यांग जनों हेतु, विशिष्ट पहचान पत्र बनाए जाने हेतु, शिविरों का आयोजन, अटल आवास योजना अंतर्गत आवास की लागत पर्वतीय क्षेत्रों हेतु वृद्धि की गई।

केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत अधिक प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना उत्तराखंड राज्य के 500 से अधिक जनसंख्या वाले 293 ग्राम जिनमें 50% से अधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या को आदर्श ग्राम बनाने हेतु ग्रामों में भारत सरकार से प्राप्त धनराशि ₹4483 से पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, आवास, विद्युत, स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियां आदित्य समावेश डिजिटलीकरण व जीवन यापन और कौशल विकास आदि 10 कार्य क्षेत्र में संबंधित विभाग अभिसरण के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।

अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों तथा, निराश्रित विधवाओं की शादी अनुदान आयोग में योजना में पात्रता हेतु निर्धारित ₹4000 प्रति माह की गई, नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना के लिए देहरादून हल्द्वानी में स्थापना का चयन किया गया है, छात्रवृत्ति योजनाओं में 187588 छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की योजना , महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाएं चलाई जा रही है।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य जगमोहन सिंह रावत, उमेश त्रिपाठी, संग्राम सिंह भंडारी, प्रभु दयाल वर्मा, प्रवेश लूथरा, अनिल शास्त्री, पूर्व नगर अध्यक्ष सेवक राम मनोजा,जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी,जंग बहादुर सिंह रावत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल रावत,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शांतनु रावत, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद नूरुद्दीन, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, दर्शन सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत, मीनू डोबरियाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!