कोटद्वार।कोटद्वार में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद जारी है.जिसके चलते आज सोमवार को हिन्दू नेता दीपक बजरंगी के नेतृत्व में कुछ लोगो ने जामा मस्जिद के सामने धरना प्रदर्शन किया जिसमें हिन्दू नेता दीपक बजरंगी ने कहा कि हाइकोर्ट के आर्डर की कोटद्वार की जामा मस्जिद अवेहलना कर रही है। यहाँ तेज लाउडस्पीकर की आवाज़ से लोगो का जीना दुभर हो गया साथ ही बच्चों को पढ़ने में दिक्कत आ रही है जिसके चलते उन्हें आज यहाँ मजबूरीवश धरना प्रदर्शन करना पड़ा।मौके पहुँचे कोतवाल विजय सिंह उन्हें समझाना का बहुत प्रयास किया और कहा कि वह जल्द ही ये धरना प्रदर्शन समाप्त कर ले लेकिन प्रदर्शनकरियो ने उनकी बिल्कुल नही मानी जिसके चलते कोतवाली पुलिस द्वारा हिन्दू नेता दीपक बजरंगी को थाने ले आयी।
लाउडस्पीकर विवाद के चलते हिन्दू नेता दीपक बजरंगी ने दिया धरना, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार















Leave a Reply