मंगलवार बना महिलाओं के लिये काल, हाथी के हमले से एक महिला की मौत 4 घायल
![मंगलवार बना महिलाओं के लिये काल, हाथी के हमले से एक महिला की मौत 4 घायल](https://voiceofkotdwar.com/wp-content/uploads/2022/12/Elephant-Attack.jpg)
कोटद्वार। मंगलवार की सुबह सुखरो नदी के जंगल में चारा पत्ती लेने गई चार महिलाओं पर हाथी के हमले में घायल हो गई। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 4 महिलाएं घायल हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घटना आज सुबह की है। घटना में ध्रुवपुर निवासी लक्ष्मी चौधरी की मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं घायल हो गई है।