कोटद्वार। कोटद्वार शहर से सटे ग्राम ढकिया सिकनीवाला गांव में गुलदार ने एक 9 वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बना दिया। इससे गांव में मातम छा गया।
घटना कल सोमवार शाम करीब 5.30 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पहुँची।
बताते चले कि मासूम रवि अपनी माँ के खेत से घर की और आ रहा था इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर झपटा मार दिया। और दूर झाड़ियों में ले गया।
ग्रामीणों ने काफी ढूंढने के 2.30 घंटे बाद मासूम का शव काफी दूर गन्ने के खेत में मिला।
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। साथ ही ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।















Leave a Reply