कोटद्वार। अग्निशमन टीम को डायल 112 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्दनगर कोटद्वार में एक घर में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी LFM भूपेश त्यागी के निर्देशन में एक फायर यूनिट को तत्काल घटना स्थल हेतु रवाना किया गया। उन्होंने घटना स्थल पर जाकर देखा कि आग गढ़वाल डेरी गोविन्द नगर कोटद्वार में लगी थी जिसके कारण दुकान के बोर्डिंग सहित दुकान के नीचे खड़ी BMW कार (UK15 0007) में लगी थी, जिसको फायर यूनिट के पहुचने से पहले ही स्थानीय लोगों के द्वारा पानी डालकर बुझा दिया था। आग लगने का सम्भावित कारण शॉर्ट सर्किट था। बताते चले कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।
फायर टीम में।
LFM भूपेश त्यागी
DVR भगत सिंह
FM नरेश शर्मा
FM योगेश कुमार
FM नितिन पेटवाल
WFF वंदना नौटियाल शामिल रहे।
नगर निगम के गोविंदनगर क्षेत्र में घर में लगी आग, बड़ा नुकसान होने से टला















Leave a Reply