कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड न0 13 आमपड़ाव में एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर 18 फुट चौड़े रास्ते पर अतिक्रमण कर मात्र 4 फुट का रास्ता कर दिया है।

स्थानीय निवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम पड़ाव निवासी शकील ने अपने घर के बाहर कई फुट टीन के बड़े छज्जे और दूसरी साइड में बड़ा सा बरामद निकालकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ।

जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त दी है। जिनकी शिकायत पर नगर आयुक्त pl शाह जल्द ही इस अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने को कहा है।
सरकारी भूमी पर किया अवैध कब्जा , 18 फुट चौड़े रास्ते को किया 4 फुट का, स्थानीय लोगों ने की शिकायत















Leave a Reply