उत्तराखंड आप किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत राठी के साले की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, फांसी की मांग
![उत्तराखंड आप किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत राठी के साले की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, फांसी की मांग](https://voiceofkotdwar.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230903-WA0042-1-551x465.jpg)
देहरादून। उत्तराखंड आप किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत राठी के साले मनोज चौधरी की उसके बहनोई के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बताते चलें कि पेशे से वकील मनोज चौधरी के बहनोई जो कि पेशे से वकील है जिन्होंने किसी आपसी बहस में अपने भाई व मित्र के साथ मिलकर गाजियाबाद में उनके चेंबर में आकर रक्षा बंधन कि दिन दिनदिहाड़े उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसपर पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मनोज चौधरी 4 बहनों के इकलौते भाई थे। जिनकी जिम्मेदारी वह अकेले उठाते थे। इस प्रकरण में मनोज चौधरी के जीजा जो कि आप पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है उन्होंने इन तीनों आरोपी को फांसी दिलाने की मांग की है।