विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने दिखायी चतुराई, यूथ कांग्रेस का विरोध पड़ा फीका
![विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने दिखायी चतुराई, यूथ कांग्रेस का विरोध पड़ा फीका](https://voiceofkotdwar.com/wp-content/uploads/2023/05/20230513_114126-700x465.jpg)
कोटद्वार। डॉ पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंची क्षेत्रीय विधायिका का आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के आने की सूचना मिलने ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी कॉलेज के मेन गेट के बाहर एकत्रित हो गए ओर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने को तैयार खड़े थे लेकिन विधायिका की चतुराई ने यूथ कांग्रेस का प्रर्दशन फीका कर दिया।
विरोध की भनक पर विधायिका ने पीछे के रास्ते से महाविद्यालय में प्रवेश किया। और मेन गेट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते रहे ।नारेबाजी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रेमचन्द्र अग्रवाल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग भी करते रहे। साथ ही महापौर हेमलता नेगी पर गलत आरोप लगाने का विरोध करती है।
अंत मे पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।