यूथ कांग्रेस के महामंत्री रूपेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा महिला मोर्चे को दी नसीहत , जनता को गुमराह न करे

 यूथ कांग्रेस के महामंत्री रूपेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा महिला मोर्चे को दी नसीहत , जनता को गुमराह न करे

कोटद्वार। यूथ कांग्रेस के महामंत्री रूपेन्द्र सिंह नेगी ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मेयर हेमलता नेगी का पुतला दहन करने पर घोर विरोध एंव निंदा करते हुऐ प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

उन्होंने भाजपा महिला मोर्चे को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जब उत्तराखंड की बेटियों के साथ बलात्कार कर हत्या की जाती है तो सत्ताधारियों द्वारा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जाता है तब भाजपा महिला मोर्चा मोन रहती है उन्होंने आगे कहा कि महिला मोर्चा द्वारा मेयर हेमलता नेगी का पुतला दहन कर भाजपा सरकार गलत नीतियों एंव छेत्रिय विधायक की नाकामियों को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिला मोर्चे को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें जनता को गुमराह करने के बजाय सरकार पर महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार पर कार्यवाही हेतु दबाव बनाना चाहिये तथा सत्ता में बैठे व्यक्तियो की गलतियों को छुपाने के बजाय उन्हें जनता के सामने उजागर करना चाहिये।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!