पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा की गयी अज्ञात शव की शिनाख्त

 पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा की गयी अज्ञात शव की शिनाख्त

कोटद्वार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पहल पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शिनाख्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान के कुशल नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी व क्षेत्राधिकारी/ नोडल अधिकारी श्री श्यामदत्त नोटियाल के पर्यवेक्षण में एवं AHTU प्रभारी कोटद्वार श्रीमती सुमनलता के प्रभार में ऑपरेशन शिनाख्त टीम पौड़ी गढ़वाल के उप निरीक्षक कृपाल सिंह के द्वारा SCRB में जीपनेट के माध्यम से गुमशुदाओं का मिलान अज्ञात शवों से किया जा रहा था। जिस पर जनपद गाजियाबाद (उ0प्र0) में मु0अ0सं0 60/21 मानव गुमशुदगी रक्षित बिष्ट पंजीकृत की शक्ल हुबहु दिनाँक 14.09.2021 को थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल पशु लोक बैराज, इंटक जलाशय में एक अज्ञात लावारिस मानव पुरुष के शव से मिल रही थी। तत्काल ऑपरेशन शिनाख्त टीम द्वारा जीपनेट में गुमशुदगी का जो नाम पता अंकित किया गया था, उनसे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर श्री नत्थी सिंह पुत्र श्री घनश्याम सिंह निवासी, वंदना इन्क्लेव, गली नंबर 19, खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, जिला गाजियाबाद (उ0प्र0) मूल पता- गॉव मरगाव, थाना पैठाणी, जनपद-पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड को सूचना दी गयी कि दिनाँक 14.09.2021 को थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल पशु लोक बैराज, इंटक जलाशय में एक अज्ञात मानव पुरुष का शव लावारिस हालात में मिला था। जिसकी शक्ल सूरत व हुलिया आपके गुमशुदा बेटे रक्षित बिष्ट से मिलती जुलती है। आप आकर पहचान कर लो। इस सूचना पर *श्री नत्थी सिंह निवासी उपरोक्त व इनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला बिष्ट व इनके चचेरे भाई श्री अनूप सिंह बिष्ट ने थाना लक्ष्मणझूला आकर थाने में रखे अज्ञात शव रजिस्टर पर लगे अज्ञात मानव शव के फोटो व जिल्द पंचायतनामा आदि को बखूवी देखकर पढ़कर अज्ञात शव की शिनाख्त अपने सगे पुत्र रक्षित बिष्ट के रूप में की।* उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की गई। जिसके लिए परिजनों द्वारा नम आंखों से भाबुक होकर उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!