आसाम। असम के नलबाड़ी जिले में एक अजीबो-गरीब लेकिन
बेहद चर्चित घटना सामने आई है। बरलियापार गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी से कानूनी तौर पर तलाक लेने के बाद 40 लीटर दूध से नहाकर अपनी “आज़ादी” का जश्न मनाया। यह दृश्य बॉलीवुड फिल्म के किसी डायलॉग या स्टंट जैसा जरूर था, मगर इसके पीछे छिपी थी एक आम आदमी की गहरी पीड़ा और रिश्तों में टूटी उम्मीद की कहानी।
घटना मुकलमुआ पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां माणिक नामक युवक की पत्नी दो बार अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी थी। माणिक ने बताया कि उसने अपनी बेटी के भविष्य की खातिर रिश्ते को संभालने की कोशिश की और दोनों बार पत्नी को माफ भी किया, लेकिन तीसरी बार जब पत्नी फिर भागी और इस बार बच्ची को भी साथ ले गई, तो माणिक ने कानूनी रूप से तलाक लेने का फैसला किया।
“अब मैं बोझ से मुक्त हूं”
अजब-गजब ! प्रेमी के साथ भागी पत्नी, ’40 लीटर दूध’ से नहाकर बोला पति… मैं अब आज़ाद हूं















Leave a Reply