भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय का बोर्ड आफ एप्रैंटिसशिप ट्रेनिंग (बी०ओ०ए०टी०) उत्तरी क्षेत्र कानपुर के साथ एम०ओ०यू० हस्तांक्षरित

कोटद्वार । भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय एवं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन बोर्ड आफ एप्रैंटिसशिप ट्रेनिंग (बी.ओ. ए. टी.) उत्तरी क्षेत्र, कानपुर के साथ एकेडेमिक इम्बेडेड डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत अकादमिक समझौते पर हस्ताक्षर हो गए है । वि.वि. के प्रतिकुलपति प्रो० पी० एस० राणा ने बताया कि उक्त समझौते से कम्प्यूटर व प्रबन्धन के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप में मदद मिलेगी साथ ही उन्हें बोर्ड द्वारा एन.ए.टी.एस. के अन्तर्गत स्टाइफण्ड भी मिलेगा।
विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह , डॉ. विभांशु विक्रम सिंह व कुलपति प्रो.ए.के.शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं छात्र-छात्राओं को इससे लाभान्वित होने हेतु सुझाव दिया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!