गैंगस्टर एक्ट में 3 साल से फरार चल रहे वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटद्वार। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 3 साल से फरार चल रहे वारण्टी को उत्तरप्रदेश के नजीबाबाद से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं।
जिसके क्रम मे कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय स्पेशल गैंगस्टर एक्ट देहरादून से जारी वारंट वा0सं0-20/22, धारा- ⅔ गैंगस्टर एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त अजय कुमार को नजीबाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
पुलिस-टीम में।
1.उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार
2.मुख्य आरक्षी शशिकांत शामिल थे।