कांग्रेस ने भाजपा मंत्री विजय शाह का किया पुतला दहन,कर्नल सोफिया का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के लगाये नारे

कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी एवं जिला यूथ कांग्रेस द्वारा आज झंडा चौक पर भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के देशविरोधी और महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान “भारत माता की जय”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “देश की बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, भाजपा मंत्री विजय शाह मुर्दाबाद, जैसे नारों से झंडा चौक गूंज उठा। वक्ताओं ने मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को देश की एकता और बेटियों के सम्मान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे जांबाज़ सैनिक देश का गौरव हैं, जिनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल सेना में सेवा देने वाली बेटियों का अपमान है, बल्कि भारतीय सेना के मनोबल को भी ठेस पहुंचाती है। वक्ताओं ने एक स्वर में मंत्री की गिरफ्तारी और तत्काल बर्खास्तगी की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित सभी कांग्रेस जनों ने एकजुट होकर भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अब तक मंत्री पर कोई कार्यवाही न होना यह दर्शाता है कि सरकार ऐसे बयानों को मौन समर्थन दे रही है।
पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के संरक्षक दान सिंह रावत,अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, महानगर सेवा दल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत,पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, ममता असवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील दत्त सेमवाल, उपाध्यक्ष कै. नन्दन सिंह रावत,महामंत्री नीरज बहुगुणा, सचिव राजीव कपूर, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित राज, कुलवंत पुंडीर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अकुंश घिल्डियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी,महामंत्री मानशेर सिंह सैनी, सरदार महेंद्र सिंह, अनिल वर्मा, चंद्रमोहन सिंह नेगी, प्रवक्ता हेमचंद पंवार, देवेंद्र सिंह नैथन, राजन चार्ल्स, आमिर, दीपक, इलियास सैफी, मनीष रावत, रजनीश उप्पल, अजीम, मो रानू, राकेश शर्मा, भारत सिंह नेगी, मो शकील, निखिल पटवाल आदि कांग्रेस जन शामिल हुए ।