अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा रैली

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा रैली

कोटद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही भारत जोडो तिरंगा यात्रा का आज कोटद्वार विधान सभा में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल व यूथ विधान सभा अध्यक्ष विजय रावत के संयुक्त नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का सुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व विधायक प्रत्याक्षी राजपाल विन्द जी के द्वारा किया गया। यात्रा में कई लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तिरंगा यह यात्रा झडाचौक से धर्मशाला, स्टेशन रोड़, लाल बत्ती चौराह, बद्रीनाथ मार्ग से होते हुये तहसील परिसर में पेशावर काण्ड के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली जी की मूर्ति पर मलयार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया।सभा में भारत छोड़ो आन्दोलन के महान स्वतन्यता संग्राम सेनानियों क्रान्तिकारियों के द्वारा देश के लिये किये गये त्याग एवम् बलिदान पर याद किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए AICC सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत जोडो तिरंगा यात्रा 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में 75 किमी0 पद यात्रा निकाली जायेगी। साथ उन्होंने कहा कि आज देश महगाई बेरोजगगी बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी है,
इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, साबरसिंह नेगी, धीरेन्द्रसिंह बिष्ट, परवीन रावत, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछवाण हेमचंद्र पंवार, वीरेंद्र सिंह रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!