पार्षद सौरव नोड़ियाल के नेतृत्व में फूंका कांग्रेस विधायकों का पुतला

कोटद्वार।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं द्वारा गैरसैंण सत्र में कांग्रेसी विधायकों व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा जो अभद्रता की गई उसके विरोध में पार्षद सौरव नोड़ियाल के नेतृव में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्गापुर चौराहे में यशपाल आर्य व कांग्रेसी विधायकों का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा महिला स्पीकर व भारत की प्रथम महिला स्पीकर पर इस प्रकार भी अभद्रता स्वीकार नहीं करेंगे।
इसका मौके पर कमल नेगी, विमला, मनीषआर्य, रविन्द्र रावत, अंकीत राणा, नीरज नैथानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।