पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
कोटद्वार। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा है। जिसमे आज पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मोटाढाक में एकत्र होकर भारत माता की जय के नारों के साथ एक विशाल रैली निकाली जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन मुरली सिंह के आवास पर पहुंच कर तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने भाजपा पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि जो भाजपा ने विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच असमंजसय पैदा कर दिया था उसको जोड़ने के लिए कांग्रेस पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।